लॉकडाउन : गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में 37 लोग हिरासत में लिए गए

लॉकडाउन : गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में 37 लोग हिरासत में लिए गए


गाजियाबाद : पुलिस के तमाम प्रयासों और कोरोना के चारों ओर मचे हाहाकार के बाद भी लोग लॉकडाउन तोड़ने से बाज नहीं आ रहे है। दिल्ली में 24 घंटे में लॉकडाउन तोड़ते हुए 3747 लोग हिरासत में लिए गए, वहीं गाजियाबाद में एक ही जगह पर पुलिस ने 37 लोगों को हिरासत में ले लिया।


गाजियाबाद जिला पुलिस प्रवक्ता सोहनवीर सिंह ने बताया, ट्रॉनिका सिटी इलाके में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में शनिवार को 37 लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्हें कोरोना के खतरे और लॉकडाउन की अहमियत बताई गई। उसके बाद आईपीसी की धारा 188 के तहत कानूनी कार्यवाही की गई।