प्राइमरी विद्यालय ग्राम निस्तौली लोनी गाजियाबाद में  विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन संपन्न

प्राइमरी विद्यालय ग्राम निस्तौली लोनी गाजियाबाद में  विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन संपन्न जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश गाजियाबाद के निर्देशन में रत्नेश  कमलदीप आनंद सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर   तहसील विधिक सेवा समिति तहसील लोनी गाजियाबाद के क्षेत्राधिकार में     प्राइमरी विद्यालय  ग्राम निस्तौली लोनी गाजियाबाद में  विधिक  साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया   जिसकी अध्यक्षता  महेश यादव नामित अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण   गाजियाबाद ने की l संचालन शहजाद अली ने किया।   शिविर में  उपस्थित,   महेश यादव नामित अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद  ने श्रमिक विधियां, मध्यस्था केंद्र, लोक अदालत, निशुल्क वकील की सेवाएं, आदि के संबंध में उपस्थित जनता को  जागरूक किया तथा  टैली ला पोर्टल का विमोचन किया गया l   क्षेत्रीय लेखपाल तहसील   लोनी गाजियाबाद के द्वारा तहसील स्तर से संचालित योजनाओं के बारे में  जागरूक  किया गया। अभिषेक कुमार समन्वय अधिकारी, कॉमन सर्विस सेंटर गाजियाबाद के द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के अंतर्गत, निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, एवं  नेशनल पेंशन स्कीम, सीएससी पर संचालित  आदि  योजनाओं की जानकारी दी गयी।  शिविर में उपस्थित  कमालुद्दीन  कनिष्ठ परामर्शदाता  ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता केंद्र  गाजियाबाद  द्वारा बैंक की विभिन्न जमा एवं ऋण योजनाओं तथा भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई   शिविर  का संचालन  कर रहे   शहजाद अली ,के द्वारा टैली ला योजना ,उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा संचालित  यूपी cop एप्स एवं जनसुनवाई ऐप, की जानकारी उपलब्ध कराई  शिविर में उपस्थित     गणमान्य व्यक्तियों  को  प्लास्टिक  बंद  करने की शपथ  दिलाई  तथा उत्तर प्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार बोर्ड के द्वारा  संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री लघु व्यापार मानधन योजना,  आदि के बारे में जागरूक किया शिविर में  उपस्थित महिलाओं को  स्वयं सहायता समूह   को  कौशल  विकास विभाग से संचालित अन्य योजनाओं  की  जानकारी उपलब्ध कराई  तथा शिविर  मैं  उपस्थित  गणमान्य व्यक्तियों एवं महिलाओं  को   प्रोबेशन विभाग से संचालित  कन्या सुमंगला वृद्धा पेंशन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महिला हेल्पलाइन आदि योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई तथा कन्या सुमंगला योजना के आवेदन पत्र वितरित किए गए शिविर का  समापन राजकुमार ग्राम प्रधान ग्राम निस्तौली के द्वारा धन्यवाद देकर किया गया।   शिविर  मैं   गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भाग लिया गया